नोएडा MLA पंकज सिंह ने किया सुल्तानपुर तालाब सौंदर्यीकरण परियोजना का शिलान्यास | Noida Authority

 

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा, (16 मई 2025): नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने आज सुल्तानपुर गांव में पुराने तालाब के पुनर्जीवन और सौंदर्यीकरण कार्य की आधारशिला रखी। नविन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा यह परियोजना लगभग 11,000 वर्गमीटर क्षेत्र में विकसित की जाएगी, जिसकी अनुमानित लागत ₹434.45 लाख है।

गांव के लोगों की मांग पर शुरू की गई इस परियोजना से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और तालाब का उपयोग छठ पूजा जैसे सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए भी किया जा सकेगा।

इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय खत्री सहित सिविल, जल, विद्युत और यांत्रिकी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।