ग्रेटर नोएडा (16 मई 2025): दादरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धूम मानिकपुर में गुरूवार को NEXA कार शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक तेजपाल सिंह नागर मौजूद रहे, जिन्होंने रिबन काटकर शोरूम का औपचारिक उद्घाटन किया।
विधायक तेजपाल नागर ने अपने संबोधन में कहा कि इस शोरूम के शुरू होने से क्षेत्रवासियों को अब अत्याधुनिक और प्रीमियम गाड़ियों की खरीदारी के लिए दिल्ली या नोएडा जैसे बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।
आगे विधायक नागर ने कहा “यह शोरूम न केवल आधुनिक सुविधाओं से लैस है, बल्कि इससे हमारे क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे,” विधायक नागर ने कहा। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने भी इस पहल का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। इस नई शुरुआत के लिए NEXA परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
NEXA शोरूम प्रबंधन की ओर से बताया गया कि ग्राहकों को यहां बिक्री के साथ-साथ सर्विस, टेस्ट ड्राइव और कस्टमाइज़ेशन जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाएंगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।