भारत-पाकिस्तान तनाव पर अमेरिका की सख्त चेतावनी, भारत की तीनों सेनाओं का जवाबी हमला जारी
नई दिल्ली (09 मई 2025): भारत और पाकिस्तान के बीच बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरमियानी रात से जारी सैन्य तनातनी ने अंतरराष्ट्रीय चिंता बढ़ा दी है। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को लेकर अमेरिका ने पाकिस्तान को सख्त चेतावनी जारी की है। अमेरिकी प्रशासन ने साफ शब्दों में कहा है कि पाकिस्तान को फौरन युद्ध से पीछे हटना चाहिए और क्षेत्रीय शांति बनाए रखने के लिए किसी भी सैन्य कार्रवाई से दूर रहना चाहिए। अमेरिका ने यह भी कहा कि यदि पाकिस्तान युद्ध भड़काने की कोशिश करता है, तो उसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।
इस बीच भारत की जल, थल और वायु सेना ने पाकिस्तान की ओर से हो रही उकसावे की कार्रवाई का करारा जवाब दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के लगभग 15 से 20 शहरों को निशाना बनाया है। यह हमले सीमावर्ती इलाकों तक सीमित नहीं रहे, बल्कि पाकिस्तान के भीतर रणनीतिक ठिकानों को भी नुकसान पहुंचाया गया है। भारत का कहना है कि यह कार्रवाई पूरी तरह से आत्मरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा के तहत की जा रही है।
सरकारी सूत्रों के मुताबिक भारतीय सेना की यह कार्रवाई किसी भी संभावित खतरे को पहले ही रोकने की रणनीति का हिस्सा है। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि अगर पाकिस्तान ने अमेरिका की चेतावनी को नजरअंदाज किया और उकसावे की कार्रवाई जारी रखी, तो यह टकराव और गहराता जा सकता है। फिलहाल अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें दक्षिण एशिया की इस स्थिति पर टिकी हैं, और सभी देशों से संयम बरतने की अपील की जा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।