नोएडा में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की मांग को लेकर युवा व्यापार मंडल द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (29 अप्रैल, 2025): नोएडा सेक्टर-51 में उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल और भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर एक भव्य गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने की, जबकि संयोजन महानगर अध्यक्ष महेश चौहान द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा रहे। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई।

अपने संबोधन में विनीत अग्रवाल ने कहा कि भारत विविधताओं से भरा देश है, लेकिन हमें एकजुट होकर एक राष्ट्र, एक चुनाव की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव होने से व्यापारियों को नुकसान होता है, आचार संहिता के कारण व्यापार ठप हो जाता है और देश का राजस्व भी बर्बाद होता है।

सांसद डॉ. महेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि बार-बार चुनाव न केवल आर्थिक हानि पहुंचाते हैं बल्कि सांप्रदायिक तनाव और हिंसा को भी जन्म देते हैं। उन्होंने कहा कि यदि एक साथ चुनाव हों तो लगभग 400 लाख करोड़ रुपये की बचत हो सकती है, जो देश की सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य के बजट में काम आ सकती है।

प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने कहा कि व्यापारी और उद्यमी टैक्स के रूप में जो पैसा देते हैं, उसका दुरुपयोग बार-बार चुनावों में नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि एक राष्ट्र, एक चुनाव की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि देश का विकास सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान ने कहा कि राष्ट्रहित में सभी को एकजुट होकर सरकार से एक राष्ट्र, एक चुनाव की मांग करनी चाहिए। बिना एक मजबूत राष्ट्र के कोई प्रदेश भी प्रगति नहीं कर सकता।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल और व्यापार जगत के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से: नवनीत गुप्ता (चेयरमैन), निखिल अग्रवाल (उपाध्यक्ष), परवीन गर्ग, सचिन गोयल (प्रदेश महामंत्री), अंकुर बंसल (कोषाध्यक्ष), शक्ति सिंह (अध्यक्ष, उद्योग प्रकोष्ठ), मनीष शर्मा (प्रदेश सचिव), शिवा चौहान, अमित गोयल (प्रदेश मंत्री), राजेश जिंदल (अध्यक्ष, क्रॉकरी एसोसिएशन), वंदना गुप्ता (अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ), श्रेया शर्मा (उपाध्यक्ष), पंकज (उद्योग प्रकोष्ठ), चारु जैन, डॉक्टर ग्रीस सिसोदिया, अशोक राय, सौरव द्विवेदी शामिल रहे।

इसके अतिरिक्त, शहर के प्रतिष्ठित सामाजिक व औद्योगिक क्षेत्र से भी कई गणमान्य लोग इस कार्यक्रम में मौजूद रहे, जिनमें शामिल हैं: महेश अवाना, डॉक्टर पल्लवी शर्मा, मुकेश गुप्ता (अध्यक्ष, अग्रवाल समाज), पीयूष द्विवेदी (उद्योगपति), विनय अग्रवाल (डायमंड किंग), संजय बाली (सांसद प्रतिनिधि), अनुज गुप्ता (उद्योगपति), विपिन मल्हन (अध्यक्ष, NEA), एन.के. अग्रवाल (गौ सेवक), सुरेंद्र अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, अभिषेक गुप्ता, गौरव अग्रवाल, रामनिवास यादव (अध्यक्ष, युवा मोर्चा), अर्पित अग्रवाल और सुचित्रा।

कार्यक्रम में गौतमबुद्ध नगर की भारतीय जनता पार्टी के अनेक सम्मानित पदाधिकारी व व्यापारी वर्ग के प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में इस बात को दोहराया कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ सिर्फ एक विचार नहीं, बल्कि राष्ट्रहित में उठाया गया अत्यंत आवश्यक कदम है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।