दिल्ली भाजपा ने शुरू किया वक्फ सुधार जनजागरण अभियान, 5 मई तक चलाया जाएगा विशेष कार्यक्रम

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली, (21 अप्रैल 2025): दिल्ली भाजपा ने आज से प्रदेशभर में वक्फ सुधार जनजागरण अभियान की शुरुआत कर दी है, जो आगामी 5 मई तक चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य वक्फ संशोधन बिल को लेकर जनता के बीच फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर करना और मुस्लिम समाज को इसके लाभों की जानकारी देना है। अभियान की रूपरेखा दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित एक बैठक में तय की गई, जिसमें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, कार्यक्रम संयोजक आतिफ रशीद, अल्पसंख्यक मोर्चा दिल्ली प्रदेश प्रभारी कारी मोहम्मद हारून, अध्यक्ष अनीश अब्बासी समेत अनेक जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश टीम के सदस्य मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए जमाल सिद्दीकी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया वक्फ संशोधन बिल मुस्लिम समाज के हितों की रक्षा के लिए है और इसका उद्देश्य वक्फ बोर्ड को कमजोर करना नहीं बल्कि उसे और अधिक सशक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि मंडल स्तर पर चलाए जा रहे इस अभियान के माध्यम से विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही ग़लत जानकारियों का खंडन किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस बिल के ज़रिए भाजपा सरकार देश के विभिन्न राज्यों में वक्फ संपत्तियों को अवैध कब्जों से मुक्त कराएगी और गरीब, पिछड़े मुसलमानों को उनका हक दिलाने का कार्य करेगी।

सिद्दीकी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुस्लिम समाज के कल्याण का प्रतीक बताते हुए कहा कि दुनिया में जब भी लोगों का भला करने का समय आता है, अल्लाह अपना एक बंदा भेजता है और आज नरेंद्र मोदी उसी बंदे के रूप में देशवासियों के बीच काम कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भारत में मुसलमानों का विकास अवश्यंभावी है।

वहीं, दिल्ली भाजपा के महामंत्री विष्णु मित्तल ने वक्फ बोर्ड को अब तक भ्रष्टाचार का केंद्र बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता के कारण यह बिल पास हो पाया, जिससे अब भ्रष्टाचारियों के कब्जे से वक्फ की ज़मीनें मुक्त हो सकेंगी और वास्तविक ज़रूरतमंदों के काम आ सकेंगी।

दिल्ली अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अनीश अब्बासी ने प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के नारे का समर्थन करते हुए कहा कि इस अभियान में महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि संशोधित वक्फ बिल देश के मुसलमानों को उनका हक दिलाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है।

यह जनजागरण अभियान भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल है, जो न केवल मुस्लिम समाज को जागरूक करने का कार्य करेगा, बल्कि वक्फ संपत्तियों की पारदर्शिता और न्यायपूर्ण वितरण को भी सुनिश्चित करेगा।.


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।