नोएडा प्राधिकरण के नए कार्यालय को मिली रफ्तार, अफसरों ने संभाली कमान

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (16 अप्रैल, 2025): नोएडा में विकास को नई रफ्तार देने के लिए नोएडा प्राधिकरण लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में 16 अप्रैल 2025 को प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सतीश पाल ने सेक्टर-96 में बन रहे मुख्य प्रशासनिक भवन का निरीक्षण किया। यह बहुमंजिला इमारत, जो भविष्य में नोएडा प्राधिकरण का नया हेडक्वार्टर बनने जा रही है, अपने अंतिम चरणों में है। अधिकारी ने भू-तल से लेकर सातवें तल तक का बारीकी से जायजा लिया और निर्माण कार्यों की प्रगति को देखा।

निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से इंटीरियर वर्क, फिनिशिंग और रिपेयरिंग कार्यों पर फोकस किया गया। अफसरों ने स्पष्ट किया कि अध्यक्ष कक्ष, बोर्ड रूम और वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यालयों में इंटीरियर का काम अब बिना किसी देरी के पूरा किया जाएगा। साथ ही यह भी तय किया गया कि जहां-जहां फर्श पर टाइल्स लगाई जा रही थीं, उनकी जगह अब मजबूत पत्थरों का इस्तेमाल किया जाएगा ताकि इमारत की मजबूती और खूबसूरती दोनों बनी रहे।

वर्क सर्किल और विद्युत यांत्रिकी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, ठेकेदारों के प्रतिनिधि और अभियंता भी इस निरीक्षण में मौजूद रहे। अधिकारियों ने साइट पर चल रहे कार्यों की गुणवत्ता की सराहना की लेकिन साथ ही यह भी दोहराया कि हर काम तय समय-सीमा के भीतर और उच्च मानकों के साथ पूरा होना चाहिए।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।