नई दिल्ली (03 अप्रैल, 2025): गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा (Gautam Buddh Nagar MP Dr Mahesh Sharma) ने लोकसभा में अपने संसदीय क्षेत्र के विकास से जुड़े अहम मुद्दे उठाए। उन्होंने नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो विस्तार और जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के शीघ्र उद्घाटन को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया।
डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में करीब 8 लाख की आबादी रहती है, जिसमें अधिकांश मध्यम वर्गीय परिवार और छात्र शामिल हैं। शहर बसाने के समय से ही यहां मेट्रो के आने की उम्मीद थी, लेकिन अब तक यह योजना अधूरी है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार अपने हिस्से का अंश भारत सरकार को दे चुकी है, लेकिन शहरी विकास मंत्रालय में यह फाइल पिछले छह महीने से लंबित है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि इस परियोजना पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए, ताकि स्थानीय निवासियों को ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिले।
सांसद ने लोकसभा में जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को उत्तर प्रदेश का गौरव बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह एयरपोर्ट लोकार्पण के लिए तैयार है। उन्होंने आग्रह किया कि इसके उद्घाटन में और देरी न की जाए, ताकि क्षेत्रीय विकास को और गति मिल सके।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।