ग्रेटर नोएडा में पुलिस मुठभेड़, शातिर बदमाश इमरान घायल अवस्था में गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा, (03 अप्रैल 2025): थाना सूरजपुर पुलिस ने आज मोजरबियर गोल चक्कर के पास चेकिंग के दौरान एक शातिर बदमाश को मुठभेड़ में घायल करने के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान इमरान (31) निवासी ग्राम नाहल, थाना मसूरी, जिला गाजियाबाद के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ चोरी और अन्य आपराधिक मामलों में 14 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, आज सुबह जब पुलिस टीम मोजरबियर गोल चक्कर पर वाहनों की जांच कर रही थी, तभी बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति तेज गति से आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और रेलवे लाइन के किनारे बनी सड़क की ओर भागने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बदमाश का पीछा किया और आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी गोली लगने से घायल हो गया।

पुलिस ने मौके से एक तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की। घायल बदमाश को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पूछताछ में पता चला कि इमरान के खिलाफ सूरजपुर थाने और अन्य जनपदों में चोरी समेत कई संगीन अपराधों के मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास की गहराई से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।