गौतमबुद्ध नगर के भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने वरिष्ठ नेताओं से लिया मार्गदर्शन
टेन न्यूज नेटवर्क
गौतमबुद्धनगर, (19 मार्च 2025): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने अपने दायित्व की जिम्मेदारी संभालते ही संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ नेताओं से मुलाक़ात का सिलसिला शुरू कर दिया है। इसी क्रम में उन्होंने 16 मार्च को गौतमबुद्धनगर के लोकप्रिय सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद, 19 मार्च को उन्होंने भाजपा के राज्य सचिव एवं राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर से उनके निवास पर मुलाकात कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इसके अलावा, अभिषेक शर्मा अब तक पार्टी के अन्य प्रमुख वरिष्ठ नेताओं से भी भेंट कर चुके हैं, जिनमें क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, एमएलसी विधायक श्रीचंद शर्मा, एमएलसी विधायक नरेंद्र सिंह भाटी और जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी शामिल हैं। इन मुलाक़ातों के दौरान उन्होंने नेताओं के राजनीतिक अनुभव को साझा किया और संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किए।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के आशीर्वाद एवं अनुभव का लाभ लेकर संगठन को मजबूत बनाना, कार्यकर्ताओं को संगठित करना और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का सम्मान बनाए रखते हुए संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
इस दौरान उनके साथ आनंद वर्धन चंदेल, वीरेंद्र भाटी, कर्मवीर आर्य, अर्पित तिवारी, अरुण प्रधान समेत कई अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। अभिषेक शर्मा की यह सक्रियता भाजपा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।