नई दिल्ली (15 मार्च 2025): दिल्ली मेट्रो में लगातार हो रही केबल चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए दिल्ली पुलिस की मेट्रो यूनिट ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी मेट्रो हरेश्वर स्वामी ने बताया कि इनमें से 3 आरोपियों को दिल्ली से और 2 कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है। यह गिरोह काफी संगठित तरीके से काम कर रहा था और दिन में मेट्रो ट्रैक का निरीक्षण कर उन स्थानों को चिह्नित करता था, जहां से चोरी करना आसान हो। इसके बाद, रात के समय यह गिरोह सुनसान जगहों पर जाकर मेट्रो ट्रैक के किनारे से कीमती केबल काटकर फरार हो जाता था। पुलिस के अनुसार, केबल चोरी की यह वारदातें 3 फरवरी से लगातार अलग-अलग जगहों पर हो रही थीं, जिससे मेट्रो संचालन भी प्रभावित हो सकता था।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार किए गए 5 में से 3 आरोपी पहले भी अलग-अलग आपराधिक मामलों में गिरफ्तार हो चुके हैं। इस गिरोह का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने मानव खुफिया और तकनीकी निगरानी का सहारा लिया। दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई से मेट्रो की सुरक्षा पर उठ रहे सवालों को लेकर एक अहम संदेश मिला है कि पुलिस लगातार सतर्क है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों और इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वाले अन्य गिरोहों की भी तलाश कर रही है। इस मामले के बाद दिल्ली मेट्रो और संबंधित एजेंसियों को भी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।