ग्रेटर नोएडा (15 मार्च 2025): बिलासपुर नगर पंचायत में कार्यरत एक इलेक्ट्रीशियन सुशील उर्फ सोनू शुक्रवार रात एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वह होली मनाने के बाद अपने पैतृक गांव पारसौल लौट रहे थे। घटना में अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी स्थिति नाजुक हो गई।
घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायल सुशील को तुरंत ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और वाहन की तलाश जारी है। वहीं, सुशील के परिवार और स्थानीय निवासियों ने हादसे को लेकर गहरा दुख व्यक्त किया है और उनकी शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
सुशील बिलासपुर नगर पंचायत में इलेक्ट्रीशियन के रूप में कार्यरत थे और उनकी सख्त मेहनत और ईमानदारी के लिए इलाके में पहचान बनी हुई थी। इस हादसे से इलाके में शोक की लहर है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।