श्री रामलीला मंचन से नई पीढ़ी को मिलती है संस्कारों की सीख: कुशल सिंह, चेयरमैन, कौशल्या वर्ल्ड स्कूल

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (17/10/2026): श्री रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला मंचन के छठे दिन कौशल्या वर्ल्ड स्कूल के चेयरमैन और समाजसेवी कुशल सिंह ने रामलीला की सराहना करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम केवल आस्था के प्रतीक ही नहीं, बल्कि हमारे जीवन के आदर्श भी हैं।

टेन न्यूज नेटवर्क से बात करते हुए कुशल सिंह ने कहा कि रामलीला से हमें जीवन में सत्य, धर्म और मर्यादा का पालन करने की सीख मिलती है। परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, हमें श्रीराम के आदर्शों पर चलते हुए अपने सिद्धांतों का पालन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि रामलीला हमारी आने वाली पीढ़ी को सनातन संस्कृति और जीवन के मूल्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे बच्चों और युवाओं को अच्छे संस्कार मिलते हैं और उन्हें जीवन में सही रास्ते पर चलने की प्रेरणा मिलती है।

कुशल सिंह ने ग्रेटर नोएडा की जनता से अपील की कि वे श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और उनके बताए मार्ग पर चलें।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।