पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी ने थामा AAP का दामन, अरविंद केजरीवाल ने किया स्वागत
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (05 दिसंबर 2024): समाजसेवा के क्षेत्र में अपने उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित जितेंद्र सिंह शंटी ने आम आदमी पार्टी (आप) का दामन थाम लिया है। उनके इस कदम से पार्टी को समाजसेवा के क्षेत्र में नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।

शंटी ने समाज में स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं के क्षेत्र में विशेष कार्य किए हैं। उन्होंने ‘शहीद भगत सिंह सेवा दल’ के माध्यम से रक्तदान, एम्बुलेंस सेवा, और शवदाह जैसी नि:शुल्क सेवाएं प्रदान कर समाज के कमजोर तबकों की सहायता की है।

अरविंद केजरीवाल सहित आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जितेंद्र सिंह शंटी का स्वागत करते हुए कहा कि उनके अनुभव और समाजसेवा के प्रति समर्पण से पार्टी को मजबूती मिलेगी।।
टिप्पणियाँ बंद हैं।