डिटेन छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति, ABVP के प्रदर्शन के बाद बड़ा फैसला | Delhi University
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (28 मई, 2025): दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय में 300 से अधिक छात्रों को परीक्षा से पहले डिटेन करने के फैसले पर उठे बवाल के बाद आखिरकार प्रशासन को झुकना पड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के दो दिवसीय विरोध प्रदर्शन और आंदोलन के बाद विधि संकाय प्रशासन ने मंगलवार शाम को आधिकारिक सूचना जारी कर डिटेन छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी है।
यह विवाद तब शुरू हुआ जब परीक्षा से महज तीन दिन पहले 300 से ज्यादा छात्रों को डिटेन कर दिया गया, जबकि डूसू अध्यक्ष और एनएसयूआई नेता रौनक खत्री को उपस्थिति कम होने के बावजूद परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दे दी गई। अभाविप ने इसे “पक्षपातपूर्ण रवैया” करार देते हुए तीव्र विरोध दर्ज कराया।
दिल्ली प्रदेश ABVP मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा, “यह सिर्फ अभाविप की नहीं, बल्कि दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों की जीत है। हमने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई और प्रशासन को झुकना पड़ा। हम इस भ्रष्ट और तानाशाही रवैये वाली अधिष्ठाता के इस्तीफे की मांग करते हैं।”
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।